Translate

बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन का आज धरना का चौथा दिन जारी रखा गया ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन का आज धरना का चौथा दिन जारी रखा गया ।तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक का चौथा दिन भी धरना जारी है । धरना प्रदर्शन में सहयोग कर रहे सेवा गंझू, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चन्द्रवंसी तथा अधिवक्ता संघ सह समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं संघ एवं समिति के सचिव वकील प्रसाद महतो, जीप सदस्य प्रतिनिधि सह समाज सेवी नारायण प्रजापति के साथ सभी अभिषेक मिश्रा, वेंकट हरि विश्वनाथन, डी एन तिवारी, आदि अधिवक्ता सहयोग में जुटे हुए हैं । धरने के चौथे दिन बोकारो जिला दांतु पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के संगठन सचिव चन्द्रशेखर नायक ने कहा की बेरमो अनुमंडल के सभी पंचायत के मुखिया ने अपना नैतिक के साथ तन मन धन के साथ समर्थन देने का घोषणा किया है, तथा कसमार प्रखंड के मुखिया भी प्रति दिन अलग अलग पंचायत के मुखिया धरना स्थल पर पहुंचकर अपना सहयोग करने का निर्णय लिया है । तेनुघाट के दुकानदारों ने संघर्ष में तन मन धन के साथ सहयोग दिया है । इस कड़ाके के ठंड में भी उनके हौसले को मजबूती देने का काम अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने बखूबी निभा रहे हैं । सभी वर्गों का समर्थन हमे प्राप्त हो रहा है चाहे दुकादार भाई हो या किसान मजदूर सभी भाइयों का सहयोग हमे मिल रहा है। श्री नायक ने कहा कि बहुत जल्द जिला का दर्जा मिल कर रहेगा। मंच का संचालन अधिवक्ता प्रल्हाद महतो ने किया।

Post a Comment

0 Comments