Translate

आईटी रेड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकाने से 300 करोड़ बरामदगी के बाद गिरिडीह भाजपा ने की प्रेसवार्ता, कागेस पर जमकर साधा निशाना।

आईटी रेड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकाने से 300 करोड़ बरामदगी के बाद गिरिडीह भाजपा ने की प्रेसवार्ता, कागेस पर जमकर साधा निशाना। 

गिरिडीह ---- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आईटी रेड में निकला 300 करोड़ नगद ने हेमंत सरकार और प्रदेश कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है और अब भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ हेमंत सरकार पर बरस रही है । इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय में गिरिडीह भाजपा ने प्रेसवार्ता किया । इस दौरान जमुआ विधायक केदार हाजरा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहू के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने प्रेसवार्ता कर धीरज साहू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला । और कहा की रविवार को गिरिडीह भाजपा शहर में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेगी । जिसमे हजारों की संख्या भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे । जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा की कांग्रेस का इतिहास ही देश में घोटाला का रहा है । क्योंकि कांग्रेस को जब मोका मिला तब इसने देश में घोटाले का कीर्तिमान बनाया । जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा की राज्यसभा सांसद धीरज साहू के दर्जन भर ठिकाने से बरामद तीन सौ करोड़ नगद इसकी बानगी है । अभी आईटी की कारवाई जारी है तो तय है और नगद मिलें । लेकिन हैरानी की बात है सीएम हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस के सारे नेताओ के साथ नए गठबंधन के नेता भी धीरज साहू के मामले में मुंह बंद किए हुए है । जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा नेशनल हेराल्ड मामले में ही 725 करोड़ का घोटाला हुआ, और इसमें सोनिया और राहुल गांधी दोनो जमानत पर है । इसे साफ तौर पर साबित होता है कांग्रेस जिसे अपना सहयोगी बनाती हैं उसे भी भ्रष्टाचार बना देती है । हेमंत सरकार को तो तुरंत धीरज साहू मामले में इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन वो खामोश है । इधर प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता सुरेश साहू ने 300 करोड़ नगद बरामद होने के बाद हेमंत सरकार के गरीबों वाले सरकार का दावा का सच सामने आया हैं ।प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, किसान मोर्चा के दिलीप बर्मा, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार समेत कई नेता शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments