Translate

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

गिरिडीह ---- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन में कुल 71,836 मामलों का हुआ निष्पादन एवं 2 करोड़ 26 लाख 81हज़ार 345 रूपए की समझौता राशि प्राप्ति हुई एवं सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 104558 लाभुको के बीच 13 करोड़ 62 लाख की परिसंपत्तियों से हुए लाभान्वित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार आज दिनांक 9 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा, अपर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय आनंद प्रकाश, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ प्रकाश सहाय, सचिव जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह चुन्नु कांत एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरव कुमार गौतम के पावन कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2023 के लिए अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों को लाभ प्रदान करने हेतु माननीय नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर पूरे देश में आज के दिन किया जा रहा है । माननीय झालसा, रांची के द्वारा झारखंड राज्य के सभी न्यायालयों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ न्यायालय का बोझ भी कम होता है । इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल मामलों, बैंक मामलों, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों बिजली, वन विभाग, उत्पाद, माप तौल, खाद्य सुरक्षा इत्यादि विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन लोक अदालतों के माध्यम से होने से आम जनों को काफी राहत मिलता है ।कार्यक्रम को अपर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अजय कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के बारे में जानकारी प्रदान किया । आमजनों एवं पक्षकारों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करवाने के लिए बधाई प्रदान करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों में शरीक होकर अपने मामलों को निष्पादित कराएं । जिला प्रशासन भी न्यायपालिका के साथ तालमेल स्थापित कर हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है ।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह के सचिव महोदय श्री चुन्नू कांत ने भी संबोधित करते हुए आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आम पक्षकारों को आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर अपने मामलों का निष्पादन करा कर खुशी-खुशी अपने घर की ओर जाएं तथा समाज में सौहार्द एवं अमन का वातावरण बनाए रखें । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह सौरव कुमार गौतम ने कहा कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आप सभी विद्वान अधिवक्ता गण एवं पक्षकारगण अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए इस प्रांगण में उपस्थित हैं । यह इस राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता एवं जन-जन तक इसकी पहचान को प्रदर्शित करता है । गिरिडीह न्यायमंडल द्वारा आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्य किया गया, इसमें सभी न्यायिक पदाधिकारियों, सभी विभागों के पदाधिकारियों , विद्वान पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग किया गया था। साथ ही संबंधीत न्यायालयों के द्वारा पूर्व से ही मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सूचना प्रदान किया गया । 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से ठंड को देखते हुए लगातार अलग-अलग क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है । जिसमें वैसे वृद्धि लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के निर्देश पर कुल 13 पीठों का गठन किया गया था जिसमें सभी पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों ने आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने-अपने पीठों में आवंटित मामलों को निष्पादित किया। उन्होंने बतलाया कि आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अभी तक प्री लिटिगेशन मामले - एवं लंबित मामले सहित कूल 71836 मामलों का निष्पादन किया जा चुका था, जिसमें 2 करोड़ 26लाख 81 हजार345 रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों को तथा राजस्व के रूप में विभिन्न विभागों को प्राप्त हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान गिरिडीह जिले के उपायुक्त महोदय एवं कार्यपालिका के तमाम विभागों के पदाधिकारियों के सहयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सामंजस्य से कूल 104558 विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 13 करोड़ 62 लाख 1 हजार 634 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण कर उन लाभुकों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

    इस कार्यक्रम का संचालन , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मोटर वाहन दुर्घटना वाद के पीड़ितों के बीच माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत के कर कमलों द्वारा क्लेम राशि के चेक का वितरण किया गया इस दौरान उन जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में गिरिडीह न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, सभी अधिवक्ता गण, गिरिडीह सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, सरिया अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता विल्सन भेगरा गिरिडीह, मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स, मीडिया कर्मीयों सहित पक्षकारों की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments