Translate

नगर निगम दृ।राआपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन कई लोग हुए लाभानवित।

नगर निगम दृ।राआपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन कई

लोग हुए लाभानवित। 

गिरिडीह ---- नगर निगम, गिरिडीह द्वारा 09/12/2023 को जिला जन संपर्क भवन कैंपस में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों के लगे स्टाल में वार्ड संख्या 23 एवं 24 के आम लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन दिया । शिविर में लोगों द्वारा राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना, ई-श्रम, जमीन संबंधी मामले, नगर निगम संबंधित कार्य समेत कुल 198 आवेदन प्राप्त किए गए । वहीं 90 लाभुकों के मध्य कम्बल वितरण किया गया । विभागवार काउंटर के द्वारा लोगों के आवेदन लिए गए एवं उसे कार्यक्रम के पोर्टल पर आनलाइन दर्ज कराया गया । शिविर को सफल बनाने में अर्बन प्लानर मंजूर आलम, श्याम किशोर महतो, सुमीत कुमार घोष, बेंसन कांडुलना, राजेश कुमार सिन्हा, राजेश बर्मा, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, श्रीकान्त यादव, आकाश गुप्ता, बलबीर कुमार आदि ने अहम योगदान दिया ।

Post a Comment

0 Comments