मोरहबादी मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर का समापन आज
*खरीदारी का अंतिम मौका, उत्पादों पर मिलेगा छूट*
*झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग ने लगाया ट्रेड फेयर*
रांची: मोरहबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन 11 मार्च सोमवार को होगा। इस दिन रांचीवासियों को विभिन्न उत्पादों को खरीदने का अंतिम मौका मिलेगा। साथ ही कई उत्पादों पर छूट भी मिलेगा। ट्रेड फेयर के नौवें दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे से लोगों का आना शुरू हुआ, जो देर रात्रि तक आना लगा रहा। रविवार की छुट्टी होने के कारण सभी हैंगर में लोगों की भीड़ दिखी। लोगों ने जमकर खरीदारी भी की लोगों की भीड़ को देखकर स्टॉल धारक भी प्रसन्न नजर आए। खचाखच भूल के बीच लोगों ने अपनी जरुरत के अनुसार खरीदारी की। ट्रेड फेयर में झारखंड सरकार का भी स्टॉल लगाया गया है। इनमें झारखंड टूरिज्म का भी एक स्टॉल है, जहां लोगों को झारखंड के पर्यटन स्थलों के बारे में दी जा रही है। ब्रोशर के माध्यम से पर्यटन स्थल के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। उद्योग विभाग ने भी अपना स्टार लगाया है जहां सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वही, ऑटोमोबाइल जोन में भी लोगों की भीड़ दिख रही है। लोग गाड़ियों की इंक्वारी भी कर रहे है और बुकिंग भी करवा रहे है। ट्रेड फेयर में रियल स्टेट सेक्टर का भी स्टॉल है। जहां लोग फ्लैट की जानकारी ले रहे है। कई डेयरी कंपनियों ने भी अपना स्टॉल लगाया है जहां अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इन स्टॉल में लोगों की अत्यधिक भीड़ दिख रही है। साथ ही कैक्टीरिया में विभिन्न प्रकार के खानों का आनंद उठा रहे हैं। लोगों ने उत्साहपूर्वक फेयर में खाने पीने के साथ-साथ किचन ,बेडरूम, बच्चों के खिलौने, ड्राई फ्रूट्स, चूड़ी, लहठी, आभूषण, गर्म कपड़े, जूते चप्पल, सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे है। जीएस मार्केटिंग और झारखंड चैंबर के संयुक्त रूप से मेगा ट्रेड फेयर को लगाया है। इस फेयर में 12 से अधिक भारतीय राज्यों और दुबई, मलेशिया सहित 9 देशों के हस्तशिल्प, फ़र्निचर, लकड़ी के उत्पाद, जूट उत्पाद, पारंपरिक जामदानी साड़ियां, डिज़ाइनर सूट और सहायक उपकरण की प्रदर्शनी लगी हुई है।
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि 10 दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर का समापन 11 मार्च सोमवार को होगा। समापन समारोह शाम चार बजे होगा। इस समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। रविवार की छुट्टी के कारण लोगों की काफी भीड़ रही। 20 हजार से अधिक लोग ट्रेड फेयर पहुंचे और खरीदारी की। ट्रेड फेयर में गौशाला न्यास बोर्ड के अध्यक्ष राजीव रंजन और झारखंड बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह भी ट्रेड फेयर पहुंचे और खरीदारी की। उन्होंने फेयर की तारीफ की और कहा कि रांची में फेयर का लगना अच्छा है। लोगों को एक छठ के नीचे लोगों को उत्पाद खरीदने का मौका मिलता है। यह जानकारी चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयर्गीय ने दी।
परेश गट्टानी विकास विजयवर्गीय
महासचिव प्रवक्ता


0 Comments