प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता छोटू,रमेश उरांव एवं फिरोज रिजवी मुन्ना ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात किया एवं संगठन के कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखण्ड संभावनाओं का प्रदेश है।नेताओं ने कहा गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है।
हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार जनता की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप काम करती रही है,ईडी के द्वारा उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद करने का पूरी तरह से जनता के सामने सच्चाई आ चुकी है, विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसका माकूल जवाब मिलेगा।


0 Comments