Translate

पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोडरमा जिला छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटी है हजारीबाग जिला पासवा टीम और कोडरमा जिला पासवा टीम

पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित  कोडरमा जिला छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटी है हजारीबाग जिला पासवा टीम और कोडरमा जिला पासवा टीम
*आगामी 10 जुलाई 2024 कोडरमा जिला छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए हजारीबाग और कोडरमा जिले का संयुक्त अभियान; विद्यालयों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क का सिलसिला जारी!*
*मल्टीपरपस हॉल जेजे कॉलेज झुमरी तेलिया में आयोजित होगा ऐतिहासिक सम्मान समारोह*

*पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे करेंगे सम्मान समारोह का उद्घाटन!*

*जैक बोर्ड सीबीएसई एवं आई सी एस सी तीनों बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 70% या उससे अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित!*

*ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पासवर्ड द्वारा जारी किया गया ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर*
*व्हाट्सएपनंबर 7479443996,9162690238,9504323604 या इमेलआईडी psacwajharkhand@gmail.com अंक पत्र की छाया प्रति भेज कर बच्चे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन!*

आज दिनांक 5 जुलाई 2024 को हजारीबाग जिले की पा स वा टीम और कोडरमा जिले की पा स वा टीम ने संयुक्त अभियान चला कर आगामी 10 जुलाई दिन बुधवार को पासवान द्वारा आयोजित जिले का सबसे बड़ा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह जो के के कॉलेज मल्टीपरपज हॉल झुमरी तिलैया में आयोजित होगा को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कोडरमा जिले के निजी विद्यालयों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने का संपर्क अभियान चलाया। 

पा स वा के प्रदेश संयुक्त सचिव श्री ज्ञानेश्वर दयाल, हजारीबाग जिले के पा स वा के जिला अध्यक्ष श्री मिंकु कुमार एवं कोडरमा जिले के पा स वा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार के नेतृत्व में पूरी पासवा टीम के साथ निजी विद्यालयों से एवं जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोडरमा जिला छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु युद्ध स्तर पर संपर्क का सिलसिला जारी रखा गया। 

इतने बड़े आयोजन में सम्मानित होने हेतु कोडरमा जिले के मेधावी बच्चों में, उनके अभिभावकों में और निजी विद्यालय संचालकों में गजब का उत्साह देखा गया। 
पासवान के प्रदेश महासचिव श्री नीरज कुमार ने बताया कि कोडरमा जिले के छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह सम्मानित होने के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पासवान द्वारा व्हाट्सएप नंबर एवं ईमेल आईडी जारी किया गया है। 
व्हाट्सएप नंबर
7479443996
9162690238
9504323604
या इमेल आईडी.. psacwajharkhand @gmail.com 
मेधावी विद्यार्थी उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर अथवा ईमेल आईडी पर अपने अंक पत्र की छाया प्रति भेज कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं विद्यालय के प्राचार्य भी लेटर पैड पर अपने सफल बच्चों की सूची और मार्कशीट स्थापित कर एक साथ ग्रुप रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। 
आगामी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए हजारीबाग जिले की टीम और कोडरमा जिले की टीम के सहित संपूर्ण झारखंड की पा स वा प्रदेश कमिटी युद्ध स्तर पर प्रयासरत है।

Post a Comment

0 Comments