Translate

बांध प्रमंडल तेनुघाट के प्रधान लिपिक धर्मराज प्रसाद हुए सेवानिवृत्त।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- बांध प्रमंडल तेनुघाट के प्रधान लिपिक धर्मराज प्रसाद का सेवा निवृत के अवसर पर बांध प्रमंडल तेनुघाट कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने कहा की धर्मराज प्रसाद हमारे कार्यालय का सबसे होनहार कर्मचारी है । इनके सेवा निवृत से हम सबो को एक ओर खुशहाली है, तो दूसरी ओर थोड़ा मन में मायूसी भी है । चुकी सेवानिवृत होना सर्विस का एक हिस्सा है । उन्होंने कहा की आजतक का मैने सर्विस पीरियड में इनके जैसा पंक्चुअल समय और नियमानुसार सकारात्मक सोच रखने वाला कर्मचारी नहीं देखा । अपने सर्विस के दौरान इन्होंने जो अपने कार्य के प्रति संवेदन शीलता  दिखाई है और स समय कार्यों को निष्पादन करना इनकी स्वभाव में था । कार्य के दौरान कभी भी शिकायत का मौका नही दिया । कार्यपालक अभियंता श्री कुजूर ने पुष्प गुच्छ और सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्वल भविष्य कामना की । सेवानिवृत्ति श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हमे वेतन देती है तो सरकार के कार्यों बेहतर तरीके रूप से करना चाहिए । अन्य कार्यालय से हम सब का कार्यालय में बेहतर सुविधा है तो इधर उधर भटकने से अच्छा अपने कार्यालय में रहना चाहिए ताकि किसी को कुछ कहने का मौका नही मिले ।अपने मृदुल स्वभाव के कारण सब के चहेता बने रहे । इनका पहचान भी शांत मृदुल स्वभाव से लोगों के बीच जाने जाते हैं । बांध प्रमंडल तेनुघाट में 35 वर्ष 4 माह सेवा दिया है । इस दौरान इनका विभिन्न जगहों पर बीच बीच में स्थानांतरण होते रहा है । 

इस मौके पर सहायक अभियंता मंगल देव सिंह, पंकज कुमार, कनिए अभियंता सचिन कुमार कुंतल, अशोक कुमार, सकीउर रहमान, दीपक ठाकुर, संजय कुमार मेहता, नीरज कुमार, विश्वनाथ गिरी सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments