2/7/2018
मेरे मोहल्ले की सड़कों पर पानी के जमाव को हटाने हेतू जनता सेवा में मैंने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर जिनको की उचित मानदेय दिया गया को सेवा निहित सड़क जल जमाव हेतु संगठित कर नाली निर्माण तथा जल जमाव निकासी के लिए ₹3500 सहयोग के साथ अपनी देख-रेख में पूरा कराया इस काम की सराहना सम्मान पूर्वक समाज द्वारा मैंने स्वीकार किया और चंदा स्वरुप 2030 रु प्राप्ती के साथ हमारे एक बहुत ही पुरानी समस्या का समाधान हो सका जो की वार्ड नं 26 जिला देवघर का एक छोटा सा क्षेत्र है l इस जल जमाव से तकरीबन 150 से 200 घरों को राहत इस बारिश के मौसम में जो की अमूमन 100 से 140 दिनों तक प्रभावित करता रहता था, हो सकी l देवघर एक इंटरनेशनल फेस्टिवल देखने जा रहा है l सावन का झुमका महीना अभी आने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी l ऐसे में निगम को ठोस कदम उठा लेने चाहिए l
हो सके तो जल नल योजना का काम रात में कर जानता को यातायात में राहत दें l झारखंड बिजली विभाग केंद्र की कुव्यवस्था का दंश सह रहा है l ऐसे में बिजली के इमरजेंसी सर्विस वाहनों को दुरुस्त और चौकस कर लिया जाना चाहिए l नगर निगम के होल्डिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वार्ड नंबर 26 द्वारा दिया जाता है l ऐसे में इस वार्ड के नागरिकों को समुचित व्यवस्था मिलने की मांग सालों से की जाती रही है l विभिन्न अखबारों में कई मरतवे ध्यानाकर्षण हेतु मामला छपवाया जा चूका है l सड़कों की व्यवस्था इतनी लचर हो चुकी है कि उस पर चल पाना एक साहसिक कार्य बन बैठा है l जगह जगह के जल जमाव ने बच्चों के खेलने का मैदान घर की चारदीवारीयों में बदल दिया है l सड़कों मोहल्लों को किलकारियां शायद अब अगले कठिन आने वाले गर्मियों में हीं नसीब हो l आपके इस ध्यान आकर्षण के लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा l
Purushottam Choudhary
General Secretary Deoghar
Samta Party


0 Comments