पंचपरगना के धरती में आज गरजे जयराम महतो।
शहीदों के सपने साकार हेतु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे: देवेंद्रनाथ महतो।
रांची// झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज शनिवार को पंचपरगना हाई स्कूल मैदान बुंडू रांची में विशाल जनसभा सम्पन्न किया गया। इस जनसभा में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने अपने अभिभाषण दिए।
जनसभा के पूर्व जयराम महतो ने दिवडी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया। एवं शहीदों को माल्यार्पण किया गया। जयराम महतो ने सभा संबोधन में राजनीतिक दलों पर खुब गरजे। कहां की इन दलों ने राज्य में केवल सत्ता की चासनी चूसने का काम किया है। हमारे यहां के हक-अधिकार, खनिज-संपदा को बेचने का काम किया है।
वही देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया वार्ता में कहा कि हमारे संगठन शहीदों के सपनों के साकार हेतु विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ाई लडेगी। हमारे धमक से ही अपने राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है।
बताते चले की आज की इस विशाल जनसभा की आयोजन दमयंती मुंडा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के महासचिव फरजान खान, संजय मेहता, रिजवान अंसारी, विराठ, जितेंद्र, मार्शल, सूरज महतो आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


0 Comments