मुख्य धारा से हट गए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा: मोहम्मद मुस्तफा
रांची : रांची प्रेस क्लब में आपकी विकास पार्टी की लॉन्चिंग और उसका संगठन विस्तार किया गया. इस मौके पर बोलते हुए आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा की पार्टी को झारखंड में मजबूत किया जाएगा, इसके लिए पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच लगातार सेवा कर रहे थे.समाज के लोगों का हक अधिकार को छीना जा रहा है मुझे लगा कि आपकी विकास पार्टी से ही है वैसी पार्टी है जो इसे दूर कर सकती है. झारखंड के दबे कुचले, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक के उत्थान के लिए पार्टी लगातार काम करेगी.उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने की घोषणा बाद में करेगी. पार्टी झारखंड के समुचित विकास हो ऐसा प्रयास करेगी इसके अलावा झारखंड से पलायन पूरी तरह खत्म हो,यहां के लोगों का आर्थिक शैक्षणिक विकास हो, स्थानीय लोगों को रोजगार मिले यह पार्टी का मुख्य उद्देश्य होगा. इस मौक़े पर रंजन कुमार रंजन, पार्टी के छात्र संघ अध्यक्ष,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साजिद, राष्ट्रीय महासचिव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.


0 Comments