Translate

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई का 101वीं जयंती मनाई गई ।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई का 101वीं जयंती मनाई गई । 

इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट 

विष्णुगढ़ प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 101वां जन्म दिवस मनाया गया। विष्णुगढ़ के बीपी मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सरल स्वभाव के धनी मृदु भाषी एवं प्रखर वक्ता अखंड भारत के पक्षधर भारत रत्न विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के बताए मार्ग पर हम सबको चलते हुए भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में कार्य करना है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में संभव हो सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद बर्मन उपाध्यक्ष अशोक कुमार राकेश वर्मा मुरलीधर महतो पवन कुमार सुरेश पांडे राजेंद्र प्रसाद संदीप लहकार महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी महामंत्री गायत्री देवी राजेश प्रसाद रंजन मोहनलाल जुगल पाठक विनोद शाह सुनील अकेला राजू श्रीवास्तव राजेंद्र यादव मिंकु सिंह अरुण ठाकुर संजय लहकर समेत दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।

Post a Comment

0 Comments