चास नगर निगम गठित एनफोर्समेंट टीम ने चलाया अभियान
============================
चास नगर निगम के प्रशासक - सह - अपर नगर आयुक्त के आदेशानुसार चास नगर निगम द्वारा गठित एनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को निगम क्षेत्रांतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित सामाग्री का विक्रय रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया गया l इस अभियान अंतर्गत बाजार समिति, जोधाडीह मोड़ अंतर्गत व्यावसायिक क्षेत्र के दर्जनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 48000 रूपए का आर्थिक दंड वसूली की गयी। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त द्वारा आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अनुरोध किया सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे सेहत के साथ शहर के सेहत के लिए ठीक नहीं है, इस से शहर की सड़के नालियां जाम होती है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज बाजार मे कई विकल्प मौजूद है जो हर दृष्टिकोण से पर्यावरण के उपयुक्त हैं। इस अभियान का नेतृत्व सहायक नगर र आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण ने किया, उनके साथ निगम के नगर प्रबंधक एवं निगम कर्मी शामिल थे।




0 Comments