विष्णुगढ़ के अकीदतमंद ख्वाजा गरीब नवाज़ के चौखट पर अमन उन्नति की मांगी दुआ।
इस्तियाक अहमद की रिपोर्टविष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों से अकीदतमंदों की टोली ख्वाजा गरीब नवाज़ के 814 सालाना उर्स में शामिल होने अजमेर पहुंची। ज्ञात हो अंतर्राष्ट्रीय उर्स के समय ख्वाजा गरीब नवाज़ के दर में पहुंचना आसान नहीं होता क्योंकि वहां भीड़ इस कदर होती है कि तिल रखने की जगह नहीं मिलती । ऐसे में अकीदतमंद के हौसले की दाद देनी पड़ेगी। फिर भी वे पहुंच ही जाते हैं। लिहाजा 2025 का उर्स 17 से 30 दिसंबर तक है जिसमें सबसे खास दिन 27 दिसंबर जो छठी शरीफ का दिन है, इसी दिन कुछ घंटों के लिए जन्नती दरवाजा खोला जाता है। जिससे गुजरने के लिए काफी मारामारी होती है मान्यता है कि इस दरवाजे से जो पास हो जाता है वो जन्नती होता है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहती है। विष्णुगढ़ से गए अकीदतमंदों ने गरीब नवाज़ के दरबार में हाजरी लगाई और चादर पेश करते हुए प्रखंड में अमन, उन्नति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। जायरीनों में मुख्य रूप से गैड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह अंजुमन सदर जलील अंसारी, हकीम अंसारी, जैनुल अंसारी, तबारक हुसैन, नवादा से कौसर अंसारी, दिल मोहम्मद अंसारी के अलावे दर्जनों लोग शामिल हैं।




0 Comments