डीडीसी ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की ऑनलाइन समीक्षा बैठक किया
=============================
लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन एवं भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश
=============================
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
लंबित आवेदनों को प्रतिदिन जांच कर स्वीकृत करने का निर्देश
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत जितने भी लंबित आवेदन हैं, उनकी प्रतिदिन जांच कर सीडीपीओ स्तर से अविलंब स्वीकृति की जाए, ताकि पात्र बालिकाओं को समय पर लाभ मिल सके।
पीएफएमएस भुगतान में खाता संबंधी त्रुटियों पर सख्ती
समीक्षा में बताया गया कि पीएफएमएस भुगतान प्रक्रिया के दौरान कई मामलों में बालिकाओं का बैंक खाता बंद पाया गया है अथवा खाताधारक एवं लाभुक के नाम में अंतर है। ऐसे सभी मामलों की सूची संबंधित सीडीपीओ को उपलब्ध कराई गई है।
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सूची की गहन जांच के बाद ही आवेदन स्वीकृत करें और यदि किसी बालिका का खाता बंद है या नाम में अंतर है तो उस आवेदन को बैक किया जाए, ताकि त्रुटि सुधार के बाद ही भुगतान संभव हो।
विद्यालय स्तर पर खाता जांच सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से सभी बीपीओ एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दें कि विद्यालयों में आवेदन अपलोड करने से *पहले बालिकाओं के बैंक खातों की जांच अनिवार्य रूप से करवाई जाए।
यदि किसी बालिका का खाता बंद है, तो उसे सक्रिय करवाया जाए, ताकि स्वीकृति के पश्चात राशि सीधे बालिका के खाते में हस्तांतरित हो सके।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि जितने भी योग्य बालिका है कक्षा आठ से लेकर बारह तक सभी लाभुकों का त्वरित गति से आवेदन ऑनलाइन कराएं ताकि उन्हें लाभान्वित किया जा सकें।
चास ग्रामीण एवं गोमिया में लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान
बैठक में यह भी सामने आया कि चास ग्रामीण एवं गोमिया परियोजना क्षेत्रों में सबसे अधिक आवेदन स्वीकृति हेतु लंबित हैं। इस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित सीडीपीओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों की तत्काल जांच कर अविलंब स्वीकृति सुनिश्चित करें।
योजना का उद्देश्य बालिकाओं को समय पर लाभ
उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंच सके।




0 Comments