Translate

समाज की सबसे कमजोर कड़ी तक सहारा पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है : उपायुक्त

समाज की सबसे कमजोर कड़ी तक सहारा पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है : उपायुक्त

===========================

सीएसआर के तहत 10 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, 55 टीवी मरीजों को मिला पोषण किट

===========================

जिला प्रशासन एवं डालमिया भारत फाउंडेशन की संयुक्त पहल कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। साथ ही 55 टीवी मरीजों को पोषण किट भी प्रदान किया गया। पोषण किट में मसूर दाल 03 केजी, सरसों तेल 01 केजी,चना 1.5 केजी,बादाम 01 केजी, गुड़ 01 केजी आदि शामिल है।

मौके पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने डालमिया भारत फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार कंपनी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कदम बढ़ाया है, वह प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों एवं संस्थाओं को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए। कई बार दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचते हैं और समाज के सहयोग से ही ऐसे कार्य संभव हो पाते हैं।

टीवी मरीजों को पोषण किट वितरण के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि जिनकी ओर कोई नहीं देख रहा, उन तक प्रशासन पहुंचे। समाज की सबसे कमजोर कड़ी तक सहारा पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।* उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी टीवी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने का निर्णय* लिया गया है। इसमें जिले में संचालित कंपनियों के साथ - साथ जिले के वरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। सभी के सहयोग से *इस लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन को होमवर्क करने का निर्देश दिया।

वहीं, कंपनी हेड श्री सुनील कुमार बुसारी ने बताया कि डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा आज 10 ऑर्थो दिव्यांगजनों को बैटरी ऑपरेटेड ट्राईसाइकिल तथा 55 टीवी मरीजों को पोषण किट प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी अपने सीएसआर दायित्वों का निरंतर निर्वहन करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सीएसआर प्रभारी श्री शक्ति कुमार एवं यूनिट हेड श्री सुनील कुमार बुसारी द्वारा दिव्यांगजनों को प्रदान की गई बैट्री ट्राई साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, डा. संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कंपनी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments