माननीय मुख्यमंत्री को पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
=============================
सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन बोकारो पहुंचे। बोकारो एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इससे पूर्व, पुलिस महानिरीक्षक (आइजी), उत्तरी छोटानागपुर श्री सुनील भास्कर, उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार आदि ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। मौके पर माननीय विधायक,चंदनकियारी श्री उमाकांत रजक समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।






0 Comments