डीवीसी द्वारा चतरोचट्टी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया
249 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।
इस्तियाक अहमद की रिपोर्टचतरो चट्टी : डीवीसी सीएसआर और डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को चतरोचट्टी पंचायत भवन में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों में बढ़ते उच्च रक्तचाप और मधुमेह की पहचान करना और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो और समाजसेवी कामेश्वर महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मुखिया महादेव महतो ने डीवीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विस्थापित क्षेत्रों और आस-पास के गरीब ग्रामीणों के लिए इस तरह के शिविर के आयोजन होने से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने डीवीसी सीएसआर की इस पहल की सराहना की।
शिविर का संचालन डॉ. बी.एन. मंडल और डॉ. एजाज अहमद द्वारा किया गया। डॉ. मंडल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे बचने के लिए उन्होंने दैनिक जीवन शैली में बदलाव और खान-पान में सुधार करने की सलाह दी।शिविर के दौरान कुल 249 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इनमें उच्च रक्तचाप के 118, मधुमेह के 126 और 29 सामान्य रोगी शामिल हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में कोनार अस्पताल के दिनेश किस्कू, अमन टोप्पो, विवेक केरकेट्टा और नंदलाल साव के साथ-साथ सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, कर्मी टेकलाल महतो और सरयू प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





0 Comments