Translate

हजारीबाग महिला थाना में खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप

हजारीबाग महिला थाना में खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप

न्याय की आस टूटने पर एक नर्स ने हजारीबाग महिला थाना परिसर में ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवती को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।

पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शिकायत के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।
मामले में पुलिस की कथित असंवेदनशीलता और कार्रवाई में देरी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता के बयान का इंतजार किया जा रहा है।
करंट खबर न्यूज़ चैनल

Post a Comment

0 Comments