Translate

उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 17/02/2026 को बोकारो जिला के हरला थाना अन्तर्गत भतूआ दामोदर नदी के समीप छापामारी अभियान चलाया गया

उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 17/02/2026 को बोकारो जिला के हरला थाना अन्तर्गत भतूआ दामोदर नदी के समीप छापामारी अभियान चलाया गया,जिसमें उक्त स्थल पर मिट्टी को खोदकर बालू के अवैध उत्खनन करने का साक्ष्य पाया गया, जिसमें उक्त स्थल से लगभग 166400 घनफीट मिट्टी एवं लगभग 221862 घनफीट बालू खनिज उत्खनित किया हुआ पाया गया।इस अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू,खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments