आयकर अधिकारी (छूट), हजारीबाग इकाई के द्वारा सेक्टर -5 स्थित आशा लता दिव्यांग विकास केंद्र, बोकारो स्टील सिटी के सभागार में ट्रस्ट, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य छूट प्राप्त संस्थाओं के साथ-साथ चार्टर एकाउंटेंट एवं अधिवक्ताओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक आउटरिच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया....
=============================
आज दिनांक 26 फरवरी, 2026 को आयकर अधिकारी (छूट), हजारीबाग इकाई के द्वारा सेक्टर -5 स्थित आशा लता दिव्यांग विकास केंद्र, बोकारो स्टील सिटी के सभागार में ट्रस्ट, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य छूट प्राप्त संस्थाओं के साथ-साथ चार्टर एकाउंटेंट एवं अधिवक्ताओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक आउटरिच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयकर आयुक्त (छूट), पटना श्री शिव स्वरूप सिंह के निर्देशन में तथा अपर आयकर आयुक्त (छूट), रेंज-२, राँची श्रीमती राखी निशा उराँव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में ट्रस्ट, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य छूट प्राप्त संस्थाओं के साथ-साथ चार्टर एकाउंटेंट एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आयकर अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध छूट प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित नए आयकर अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था। इसके तहत धारा 11, 12 एवं 12AB के अंतर्गत छूट प्रावधान एवं 85% आय उपयोग (Application of Income) का नियम एवं Corpus Donation का सही उपचार तथा Audit एवं ITR-7 दाखिल करने की अनिवार्यता, धारा 13 के अंतर्गत उल्लंघनों के परिणाम, ट्रस्ट/एनजीओ द्वारा की जाने वाली सामान्य त्रुटियाँ तथा प्रस्तावित नए आयकर अधिनियम की प्रमुख विशेषताएँ पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आयकर आयुक्त (छूट), पटना श्री शिव स्वरूप सिंह ने कहा कि आयकर विभाग का उद्देश्य केवल कर संग्रह करना नहीं बल्कि करदाताओं को सही मार्गदर्शन एवं सह्योग प्रदान करना भी है। उन्होंने ट्रस्ट एवं एनजीओ से अपील की कि वे पारदर्शिता बनाए रखें, समय पर रिटर्न दाखिल करें, उचित लेखांकन एवं दस्तावेजीकरण रखें, ताकि उन्हें आयकर छूट का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।
अपर आयकर आयुक्त (छूट), रेंज-२, राँची के निर्देशानुसार मनीलॉन्ड्रिंग एवं टेरर फंडिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा जरूरी निवारक उपायों के बारे में भी बताया गया।
आयकर विभाग के द्वारा समाज और देश के विकास में दी जाने वाली भूमिका के बारे में तथा छूट से संबंधित धाराओं / प्रावधानों में करदाताओं को आने वाली परेशानियो एवं उनका निराकरण पर मुख्य वक्ता श्री कमलेश शर्मा, आयकर अधिकारी (छूट), हजारीबाग ने विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन आयकर कार्यालय (छूट), हजारीबाग के निरीक्षक श्री अमित कुमार ने किया। इनके अलावे आयकर अधिकारी बोकारो श्री जे० पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।



0 Comments