Translate

पीरपैंती में अदाणी फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

पीरपैंती में अदाणी फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

पीरपैंती।
पीरपैंती प्रखंड के दानापुर मस्जिद परिसर में शुक्रवार को अदाणी पावर प्लांट के सीएसआर कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से सैकड़ों ज़रूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली। शिविर में ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शिविर स्थल पर पहुंचने लगे। इस पहल से विशेष रूप से उन परिवारों को लाभ मिला, जिनके लिए बेहतर इलाज तक पहुंच आज भी एक चुनौती बनी हुई है।
ग्रामीणों ने अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल इलाज उपलब्ध कराते हैं, बल्कि लोगों में उम्मीद और भरोसा भी जगाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अदाणी पावर प्लांट केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहा है।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य पीरपैंती क्षेत्र के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments