सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा की मेयर और पार्षद के चुनाव को देखते हुए झारखंड सरकार को सभी प्रत्याशियों को कम से कम एक बॉडीगार्ड जरूर देना चाहिए । श्री सिंह ने मुख्यमंत्री और रांची एसएसपी से अनुरोध किया कि चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सभी प्रत्याशियों को कम से कम एक बॉडीगार्ड मुहैया जरूर कराएं और सिंह ने जोर देकर कहा कि यह गली मोहल्ले की चुनाव है चुनाव के समय हमेशा देखा गया है की झड़प, हिंसा और लड़ाई होते रहती है उसको देखते हुए रांची नगर निगम के सभी मेयर और पार्षद उम्मीदवारों को बॉडीगार्ड मुहैया करायें ताकि किसी तरह के अनहोनी ना हो और सभी प्रत्याशी बिन डर भय के अपना चुनाव प्रचार कर सके ।


0 Comments