Translate

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के खेत को पंचायत में बालू माफिया हावी दिन के उजाले में हो रही है खनन रात के अंधेरे में निकलती है गाड़ियों की टोली प्रशासन मौन माफिया फुल ऑन

खेतको में जेएसएमडीसी ने नाम से हो रही बालू स्टॉक साईट में पंसस व अंजुमन सेक्रेटरी के बीच जमकर मारपीट 

दोनों पक्ष पहुंचे पेटरवार थाना पुलिस मामले का कर रही है जांच 

मारपीट का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है ⁸।     

मो० शबा की रिपोर्ट 

खेतको : पेटरवार थाना क्षेत्र खेतको बाईपास रोड में स्थित पूर्व के जेएसएमडीसी बालू स्टॉक में मंगलवार से पुनः बालू स्टॉक पर उत्तर प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के देख रेख में बालू स्टॉक कराने का कार्य शुरु कराया गया जिसकी सुचना मिलते ही राजा बाबू कार्य स्थल पहुंचा तथा जमीन में भागीदारी के बात करते हुए कार्य को रोकने कहा कार्य नहीं रोकने के कारण राजा बाबू ने इसकी शिकायत खेतको पंचायत के पंसस मो जाफर अली को दी जाफर अली ने बालू स्टॉक पहुंचकर जमीन में चल रहे विवाद की पूछताछ कर ही रहा था की खेतको निवासी सह अंजुमन सेक्रेटरी शमशेर आलम पहुंचा जहां पंसस व सेक्रेटरी के बीच बात होते होते धक्का मुक्की शुरु हो गया देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई जिसमे पंसस जाफर अली उर्फ मोजीम के ललाट से खून निकलने लगा वही अंजुमन सेक्रेटरी को भी चोटे लगी कपड़ा फट गया। घटना के बाद दोनों पक्ष पेटरवार थाना पहुंचकर अपने अपने पक्ष से आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की। यहां राजा बाबू ने कहा की एक वर्ष पूर्व यहां हो रही स्टॉक को विवाद के कारण बंद किया गया था मामला न्यायलय में लंबित है फैसला आने के बाद ही कोई कार्य उक्त जमीन में होने दिया जायेगा।

वही अंजुमन सेक्रेटरी शमशेर आलम ने कहा की जमीन का विवाद हमारे गोतिया से है लेकिन खेतको पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जाफर अली एक दूसरे के बीच विवाद करा रहा है अगर कोई मामला न्यायलय में लंबित है तो उसकी कागजात होनी चाहिए वह दिखाएं। पंचायत समिति सदस्य जाफर अली ने बताया की ग्रामीण सुचना दिए की जेएसएमडीसी द्वारा पुनः जो बालू स्टॉक कर रहा है उसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई है तब जिला खनन विभाग से पता किया तो खनन विभाग इस तरह के बातो से साफ इंकार कर दिया तभी हमने कहा की उक्त जमीन में विवाद है तो क्यों बालू स्टॉक किया जा रहा है तभी शमशेर आलम से बात होते होते मामला मारपीट में बदल गई लोग लाठी लेकर पहुंचा था जिससे मै घायल हो गया।

खेतको में दो पक्षो में हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया है घायल पंसस को इलाज के लिए भेजा गया मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है पुलिस पूरी गंभीरता से जांच में जुट गई है विधि संवत कार्रवाई की जायेगी। राजू कुमार मुंडा थाना प्रभारी पेटरवार 

 पेटरवार प्रखंड के खेतको घाट से जेएसएमडीसी द्वारा बालू उठाव कर भंडारण किया जा रहा है उसकी जानकारी खनन विभाग को नहीं है अगर ऐसा हो रहा है तो छापमारी कर कारवाई की जायेगी। सीताराम टुडू खान निरीक्षक खनन विभाग बोकारो

Post a Comment

0 Comments