Translate

झारखंड पब्लिक स्कूल चांपी, पेटरवार के तीन विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड 2025-26 के लिए चुना गया है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- झारखंड पब्लिक स्कूल चांपी, पेटरवार के तीन विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड 2025-26 के लिए चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र दिया गया है।

चयनित विद्यार्थी और उनके नवोन्मेषी आइडिया:

• गीतांजलि कुमारी (कक्षा 7) 

हेड लॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन फ्रॉम फॉर वर्क,

• मानसी सिन्हा (कक्षा 8)

लो कॉस्ट ब्राइल स्लॉट विथ ऑडियो इंपेयर्ड पर्सन 

• जाह्नवी कुमारी (कक्षा 8) स्मार्ट ग्लव्स फॉर कन्वर्टिग साइन लेंग्वेज इंटू स्पीच।

इन विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवोन्मेषी विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार और मिथिलेश कुमार दास ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को मार्गदर्शन और सहयोग दिया।

विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार महतो और प्रधानाचार्य सुरेश यादव ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और बताया कि पिछले पाँच वर्षों से लगातार इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत विद्यालय ने अपनी प्रगति और गुणवत्ता को बनाए रखा है। जिसके लिए उन्होंने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments