मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट । तेनु- बोकारो नहर के मरममती कार्य का ऑनलाइन संविदा का विरोध।
आज दिनांक 18 मार्च दिन बुधवार को तेनुघाट अतिथि भवन में तेनुघाट संवेदक संघ के द्वारा संवेदक सुनील महतो के अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें लगभग सैकड़ों की संख्या संवेदक उपस्थित हुए । और संघ के द्वारा तेनु - बोकारो नहर में निकली गई 184 ग्रुप में ऑनलाइन संविदा का जोरदार तरीके से विरोध करते हुए ऑफ लाइन संविदा का मांग की गई।
संवेदक संघ की अध्यक्षता कर रहे सुनील महतो ने बताया कि तेनुघाट डैम के विस्थापित एवं नहर विस्थापितों के हित में ऑनलाइन संविदा नहीं है। ऑनलाइन संविदा से कार्य का भी गुणवकता प्रभावित होता है और विस्थापितों का हक भी मारा जाता है।
यहां के विस्थापित संवेदको का यही एक रोजगार का माध्यम है। और विस्थापितों के मुद्दों को लेकर सरकार भी गंभीर है,इसलिए सरकार और बांधा प्रमंडल के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि ऑनलाइन संविदा को रद्द करते हुए ऑफ लाइन संविदा निकाली जाए।
साथी सभी संवेदकों से संघ अपील किया है कि एक भी संवेदक ऑनलाइन संविदा में शामिल नहीं हो। एक जुटाता का परिचय दे ताकि विस्थापितों के हक और अधिकार की हितों का रक्षा हो सके।
इस मौके पर मंटु यादव,घनश्याम यादव,पप्पू यादव,रमेश श्रीवास्तव,संजय यादव,केदार यादव,रुस्तम अंसारी,इस्राफील अंसारी,पिंटू शर्मा,सुनील ठाकुर,रामचंद्र यादव,अख्तर हुसैन,मो दिलशाद,जगदीश यादव,जितेन्द्र यादव, पवन ठाकुर,बुधन गंझू,जगत प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



0 Comments