Translate

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

===================

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चास में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका, चुनौतियों तथा उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मुख्य पैनलिस्ट के रूप में सुश्री प्रांजल डांढ़ा (एसडीएम, चास), डॉ. रश्मि मेधा (मेडिकल ऑफिसर), सुश्री अलका मिश्रा (पत्रकार), संगीता (थाना प्रभारी, सेक्टर-6), चांदिनी यादव (व्लॉगर), डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल, पम्मी झा (बीएलओ) तथा सुधा कुमारी उपस्थित रहीं। 

सभी वक्ताओं ने अपने जीवन संघर्ष, कार्यक्षेत्र के अनुभव तथा महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन डीसीएलआर चास श्री प्रभाष दत्ता द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

0 Comments