अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीर नारी शक्ति दिवस का हुआ आयोजन
===================
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत “नीर नारी शक्ति” दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक अभियंता चास प्रमंडल श्री राम प्रवेश राम ने जल महोत्सव पखवाड़ा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 8 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जिले में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छ पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर इस पखवाड़ा का समापन समारोह* किया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और जागरूकता कार्यक्रम* किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग चास/तेनुघाट के सभी सदस्य,यूनिसेफ समर्थित आईडीएफ टीम के सदस्य आदि उपस्थित रहे।




0 Comments