Translate

समाज के हर वर्ग को महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए- डीडीसी, बोकारो

समाज के हर वर्ग को महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए- डीडीसी, बोकारो...

=============================

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है - डीडीसी, बोकारो....

=============================

चास महिला कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर...

============================= 

महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में समान अधिकार दे- जिला शिक्षा अधीक्षक.....

============================= 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के तहत आज दिनांक 09 मार्च 2026 को चास महिला कॉलेज, चास में एक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। साथ ही उपस्थित अन्य अतिथियों ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा भाषण, कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का महत्व, लैंगिक समानता तथा महिलाओं के अधिकारों से संबंधित संदेश दिया गया एवं उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।

समाज के हर वर्ग को महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए-

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का अवसर है। समाज के हर वर्ग को महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए, तभी सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव होगा।

महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में समान अधिकार दे-

जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अतुल चौबे ने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करने का संदेश भी देता है। 

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अतुल चौबे, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन, सार्जेंट मेजर श्री प्रणव कुमार, कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती लीना नायक, डॉ पूजा वर्मा, एडीआईओ श्री अमरेश कुमार सहित शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments