मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी
=============================
दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की 06 अलग-अलग टीमों ने कैदियों के विभिन्न वार्डों की ली सघन तलाशी
=============================
जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई यह कार्रवाई
=============================
मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की।
छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही।
छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी - डीएसपी सिटी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा - डीएसपी मुख्यालय श्री अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम - डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो - पुलिस निरीक्षक श्रीमती संगीता, अंचलाधिकारी चास राम सेवा राम - डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी - डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे।
डीसी – एसपी ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ श्री द्वारिक बैठा, जेलर श्री रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।






0 Comments