मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- तेनुघाट के अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने शौर्या द्विवेदी जो बार काउंसिल का चुनाव लड़ रही है, उनके पक्ष में प्रचार किया। श्री मिश्रा ने तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य से अनुरोध किया कि वे आगामी 12 मार्च को होने वाले बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता शौर्या द्विवेदी के पक्ष में मतदान करे और उनके जीत में अपना समर्थन दे। जीतने के बाद झारखंड के अधिवक्ता के साथ तेनुघाट के अधिवक्ता के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिवक्ता सुरक्षा लागू करवाया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओ के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी दृढ़ संकल्प है। इस दौरान अधिवक्ता जुलेश प्रसाद, वेद प्रकाश तिवारी, गणेश तिवारी, जय राम टुड्डू, सोम दे, भी श्री मिश्रा के साथ थे।



0 Comments