मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट । बेरमो एसडीओ कार्यालय पहुंचे सीसीएल स्वांग के अवार्डी मजदूर। नही हो सकी आपस में बात चित नहीं हुई कोई वार्ता। मंगलवार को सीसीएल स्वांग के अवार्डी मजदूर एक बार फिर से बेरमो एसडीओ के पास अपनी नौकरी की फरियाद को लेकर पहुंचे।अवॉर्डी मजदूरों की लड़ाई दो गुटों में बंट जाने के कारण भी नियोजन में बाधा उत्पन्न हो सकता है ।एक गुट का नेतृत्व मजदूर नेता मुमताज आलम कर रहे है।दूसरा गुट मजदूर स्वयं कर रहे जिसमें अमित चौहान मजदूरों को सहयोग कर रहा है।
सोमवार को दोनों गुट के मजदूर अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट पहुंचे और अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से अपनी अपनी पक्ष रखा।सीसीएल प्रबंधन के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मजदूरों की पहचान को लेकर पैनल अधिवक्ता से विधिक सलाह ली जाएगी,ततपश्चात सुलझाए गए प्रतिक्रिया के अनुरूप प्रबंधन नियोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई करेगी। जबकि 182 अवॉर्डी मजदूर की पहचान के लिए आगामी 07 अक्टूबर तक दावेदार मजदूर प्रबंधन को आवेदन प्रस्तुत करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि सीसीएल प्रबंधन के निर्देशानुसार अभी तक बीस मजदूरों ने अपने पहचान संबंधित कागजात सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करा दिया है।
श्री आलम ने आगे बताया कि यदि इस बार प्रबंधन द्वारा अवॉर्डी मजदूरों को छलने का काम किया जाएगा तो अगला आंदोलन विस्फोटक जनक होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल वा क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी।
क्या है मामला कुल 324 मजदूरों का नियुक्ति है।
जिनमें से 142 मजदूरों को स्वांग कोलियरी में नौकरी पर रखा गया था। उन्होंने 6 साल 9 महीने काम किया और फिर उन्हें निकाल दिया गया। मजदूरों ने संघर्ष किया और कोर्ट से 44 मजदूरों के लिए डिग्री हासिल की। हाई कोर्ट का आदेश था कि पहले इन 44 मजदूरों को नौकरी पर वापस लिया जाए और फिर जांच की जाए। लेकिन अधिकारियों ने पहले जांच की और कोई जवाब नहीं दिया।
44 मजदूरों को पहले नौकरी पर वापस लिया जाए।
सभी 324 मजदूरों को उनका हक दिया जाए।
मजदूरों की पहचान समिति का गठन किया जाए।





0 Comments