PC&PNDT अधिनियम के अंतर्गत “सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह” मनाये जाने को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। समाहरणालय स्थित सभागार में PC&PNDT अधिनियम के अंतर्गत “सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह” मनाये जाने के संबंध में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
*बैठक के दौरान जिले में *PC&PNDT (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लिंग चयन पर रोक तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।* *साथ ही “सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह” के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।*
*बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों तथा बेटियों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।*
*उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा PC&PNDT अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केंद्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।*
*बैठक में निर्देश दिया गया कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा जन-जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया।*
*उपायुक्त ने कहा कि समाज में बेटियों को समान अधिकार, शिक्षा और सम्मान दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को भी आगे आकर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।*
*जिला प्रशासन द्वारा कहा गया कि “सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह” के माध्यम से जिले में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।*
*बैठक में बैठक में सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा ,स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण, जिला सलाहकार समिति के सदस्यगण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।*


0 Comments