Translate

सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन के तहत कैंडल मार्च का आयोजन।

सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन के तहत कैंडल मार्च का आयोजन।
जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के तत्वाधान में “सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन–2026” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, गोड्डा से कारगिल चौक होते हुए अशोक स्तंभ तक एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया।
*कैंडल मार्च को सिविल सर्जन, गोड्डा डॉ० सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के संरक्षण, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त कर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।*
*कैंडल मार्च में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, सहिया तथा अन्य कर्मियों ने भाग लेकर बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश दिया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों द्वारा लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।*
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि बेटियां समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments