Translate

रणनीति बनाकर राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को करें पूराः अपर समाहर्ता

रणनीति बनाकर राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को करें पूराः अपर समाहर्ता

 ============================= 

निबंधन विभाग बेरमो, नगर निगम चास, जिला मत्स्य विभाग के प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, अविलंब सुधार को कहा

============================= 

30 - 90 दिन से ज्यादा दाखिल - खारिज के लंबित योजनाओं के निष्पादन में लाएं तेजी

============================= 

नव नियुक्त अंचल निरीक्षक काम सिखने की कोशिश करें - प्रदर्शन में सुधार जरूरी

============================= 

सक्सेशन - पार्टिसन - जन आवेदन - लैंड डिमार्केशन - कोर्ट रिपोर्ट - डीसीएलआर म्यूटेशन अपील आदि का किया समीक्षा, दिया जरूरी दिशा - निर्देश

============================= 

जिले के आदिवासी गांवों में मानकी मुंडा, मांझी बाबा, जोग मांझी, भगलोन, गुड़ैत आदि को चिन्हित कर सर्वे/सत्यापन प्रतिवेदन सभी अंचलाधिकारियों/बीडब्ल्यूओ को 15 दिनों में उपलब्ध फार्मेट में ग्रामसभा से पारित कर उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

============================= 

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने सभी राजस्व विभागों, अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक - प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

============================= 

समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत सभी अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शेष दिनों में निर्धारित राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करें।

विभिन्न विभागों के वार्षिक राजस्व लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने क्रमवार कई विभागों के वार्षिक राजस्व संग्रहण के लक्ष्य एवं अब तक की उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा की। इसमें वाणिज्यकर विभाग (बोकारो एवं बेरमो), निबंधन विभाग (बोकारो एवं बेरमो), जिला खनन विभाग, उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग, मोटरयान निरीक्षक कार्यालय, बाजार समिति चास एवं बेरमो, माप-तौल विभाग चास एवं बेरमो, नगर निगम चास, जिला मत्स्य विभाग तथा नगर परिषद फुसरो शामिल थे।

कुछ विभागों के प्रदर्शन पर जताई नाराजगी

समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता ने निबंधन विभाग बेरमो, नगर निगम चास एवं जिला मत्स्य विभाग के राजस्व संग्रहण की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लंबित दाखिल - खारिज मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में 30 से 90 दिन एवं उससे अधिक समय से लंबित दाखिल-खारिज मामलों की भी समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाकर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें।

नव नियुक्त अंचल निरीक्षकों को प्रदर्शन सुधारने का दिया निर्देश

नव नियुक्त अंचल निरीक्षकों (सीआइ) के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि वे कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करें और अपने प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार लाएं।

विभिन्न राजस्व मामलों की भी की समीक्षा

बैठक में सक्सेशन, पार्टिशन, जन आवेदन, लैंड डिमार्केशन, कोर्ट रिपोर्ट, डीसीएलआर म्यूटेशन अपील सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आदिवासी गांवों में पारंपरिक पदधारकों के सर्वे का दिया निर्देश

अपर समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी (कल्याण शाखा) ने जिले के आदिवासी गांवों में मानकी मुंडा, मांझी बाबा, जोग मांझी, भगलोन, गुड़ैत आदि पारंपरिक पदधारकों को चिन्हित करते हुए सर्वे एवं सत्यापन प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निर्धारित प्रारूप में ग्रामसभा से पारित कर 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी - कर्मी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments