Translate

बोकारो में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय (दिनांक 11 मार्च से 13 मार्च, 2026 तक) प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का किया आयोजन

बोकारो में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय (दिनांक 11 मार्च से 13 मार्च, 2026 तक) प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का किया आयोजन.....

=============================

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके उत्पादों की बिक्री हेतु मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करना...

=============================

कारीगरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखने का किया आह्वान- निदेशन, एमएसएमई-विकास कार्यालय रांची....

=============================

भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा बोकारो जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में दिनांक 11 मार्च से 13 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आज दिनांक 11 मार्च, 2026 को निदेशक, एमएसएमई- विकास कार्यालय रांची श्री इन्द्र जीत यादव एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री राजेन्द्र प्रसाद तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके उत्पादों की बिक्री हेतु मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान *सहायक निदेशक श्री गौरव कुमार ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूप–रेखा से अवगत कराते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने पारंपरिक शिल्प और उत्पादों को प्रदर्शित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और बाजार संबंधों को मजबूत करने के लिए एक विपणन मंच प्रदान करना है। मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री राजेन्द्र प्रसाद, मुखिया सह डायरेक्टर, हैंडटूल्स क्लस्टर, भेंडरा श्री नरेश विश्वकर्मा, धीरेन्द्र नाथ माही, मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौधा श्री मुकेश कुमार, जीएम ओएनजीसी श्री आर बी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। प्रदर्शनी सह मेला के दौरान बोकारो जिले के साथ - साथ आसपास के जिले के कुल 60 शिल्पकारों और कारीगरों द्वारा इस प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में शामिल होकर विविध स्टॉलों में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया । उन्होंने जनता से अपील किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस मेले में आकर हमारे विश्वकर्मा कारीगरों एवं शिल्पकारों के हुनर का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करें।

कारीगरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखने का किया आह्वान-

निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय रांची श्री इंद्रजीत यादव

ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विश्वकर्मा जयंती दिनांक-17 सितम्बर, 2023 को प्रधानमंत्री जी के द्वारा डिजिटली लौंच (लागू) की गई थी। यह प्रदर्शनी -सह- व्यापार मेला स्थानीय कारीगरों को उनके सामर्थ्य एवं समृद्धि को बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे उनके आय में वृद्धि होगी। उन्होंने सभा में उपस्थित पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों से इस मेले का लाभ लेते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री राजेन्द्र प्रसाद, मुखिया सह डायरेक्टर, हैंडटूल्स क्लस्टर, भेंडरा श्री नरेश विश्वकर्मा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं कहा कि पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के विकास के लिए यह आयोजन एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा एक सराहनीय प्रयास है। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी शिल्पकारों और कारीगरों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

तकनीकी सत्र में एक्सपर्ट फैकल्टी श्री गौरव अग्रवाल द्वारा डिजिटल मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को ऑनलाइन बाजार में अपने उत्पादों को विक्रय करने के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। प्रोडक्ट के कीमत निर्धारण, पैकेजिंग, लेबलिंग एवं ई-कॉमर्स साइट पर ऑनबोर्डिंग के बारे में सरल शब्दों में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। 

प्रबंधक, आईपीपीबी, बोकारो द्वारा पीएम विश्वकर्मा लाभुकों को यूपीआई क्यू आर कोड बनाकर दिया जाएगा जिससे उन्हें यूपीआई लेन देन में सुविधा हो। साथ ही प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता एवं मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

श्री किशोर रजक, जिला उद्यमी समन्वयक एवं श्री मोहन, ब्लॉक उद्यमी समन्वयक, एमएमएलकेयुवीबी, बोकारो, श्री उद्धव पाठक, यंग प्रोफेशनल एवं श्री पिंटु कुमार शर्मा, आशुलिपिक ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments