बेरमो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला महोत्सव सप्ताह का आयोजन
=============================
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
=============================
बुधवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला सम्मान हेतु महिला महोत्सव सप्ताह 08 मार्च से 15 मार्च 2026 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बेरमो प्रखण्ड सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) श्री मुकेश मछुआ, प्रखंड प्रमुख श्रीमती गिरजा देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेरमो श्री मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी बेरमो श्री संजीत कुमार सिंह, जिला से सुश्री श्रुति शेट्टी एवं श्री अमर कुमार उपस्थित थे। इसके अलावा मुखिया श्रीमती कंचन देवी, श्रीमती चन्दना मिश्रा, श्रीमती सीमा महतो, श्रीमती सोनामुनी देवी, श्रीमती कैथरीन हांसदा, जेएसएलपीएस प्रखण्ड प्रबंधक श्रीमती अंजना सिंह, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती रेखा कुमारी, श्रीमती मुक्ति कुमार, कुमारी सुमित्रा सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं जेएसएलपीएस की दीदियां मौजूद थीं।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। श्रीमती उर्मिला देवी (बीएलओ) को नगर परिषद चुनाव में 73 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमती सुनीता देवी को पीएमएमभीवाई योजना में 249 प्रतिशत से अधिक प्रविष्टि कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उपेल कुमारी एवं अनामिका कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
जेएसएलपीएस से लीला देवी तथा तनुजा कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
महिला उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा
कार्यक्रम में बताया गया कि तनुजा कुमारी (बोड़िया दक्षिणी) मईया सम्मान योजना, मुद्रा बैंक लिंकेज एवं सीआईएफ राशि के माध्यम से एक सफल महिला उद्यमी के रूप में उभर रही हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हर क्षेत्र में महिलाएं कर रही हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री मुकेश मछुआ ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे राजनीति, शिक्षा, विज्ञान या अंतरिक्ष का क्षेत्र हो, महिलाएं हर जगह अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार ने कहा कि आज बेरमो प्रखण्ड की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रखण्ड का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं प्रमुख श्रीमती गिरजा देवी ने महिलाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।
महिला सशक्तिकरण पर चर्चा और संवाद
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा और संवाद भी आयोजित किया गया। अंत में बीपीएम अंजना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।






0 Comments