Translate

डीडीसी ने फुसरो नगर परिषद के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ

डीडीसी ने फुसरो नगर परिषद के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ

===================

फुसरो नगर परिषद सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी एवं 28 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

अपने संबोधन में डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बेरमो श्री मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments