डीईओ सह डीसी ने चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
===================
चास नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने नव निर्वाचित महापौर (मेयर) श्री भोलू पासवान एवं 35 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अपने संबोधन में डीईओ सह डीसी श्री अजय नाथ झा ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
वहीं, नव निर्वाचित महापौर श्री भोलू पासवान ने कहा कि वे सभी पार्षदों के सहयोग से चास नगर निगम को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन का भरोसा दिलाया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चास श्री प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।












0 Comments