Translate

गोड्डा झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा में कराया गया

गोड्डा झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा में कराया गया वरीय वैज्ञानिक डॉ रवि शंकर ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के हित में कृषि से संबंधित सभी प्रकार की नई तकनीकियों को खेती में अपने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देता है यहां पर विभिन्न प्रकार के फसलों का बीज उत्पादन किया जाता है और इसके साथ ही साथ अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत किसानों को बीज लगाने के लिए दिया जाता है इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों को कृषि विज्ञान परिषद के केंद्र के परिसर में मड़वा का संस्करण केंद्र केचुआ खाद उत्पादन इकाई आम का बागान दिव्यांग बच्चों को दिखाया गया और उन्हें कृषि से संबंधित बेहतर ढंग से कृषि करने की जानकारी दी गई केंचुआ खाद के आगे बताया गया कि मड़वा फसल से तैयार किए जाने वाले कृषि उत्पादन जैसे बिस्किट टोस्ट लड्डू बनाने का तरीका बताया गया और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए मडवा के लड्डू के फायदे बताये गए

Post a Comment

0 Comments