Translate

बोकारो सखी महोत्सव से महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

बोकारो सखी महोत्सव से महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

===================

तैयारियों को लेकर डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने की बैठक, मजदूर मैदान में होगा आयोजन

===================

स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेक्टर 04 स्थित मजदूर मेला में बोकारो सखी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं गठित कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान डीडीसी ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा ताकि महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव का आयोजन सेक्टर 04 स्थित मजदूर मैदान में होगा तथा आम जनता के लिए खुला रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय कला-संस्कृति का प्रदर्शन तथा विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से राज्य की समृद्ध परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments