Translate

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टी.बी. फोरम और कोमॉर्बिडिटी कमेटी की बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टी.बी. फोरम और कोमॉर्बिडिटी कमेटी की बैठक आयोजित

=================== 

100 दिन टी.बी. जागरूकता अभियान की शुरुआत, उच्च जोखिम क्षेत्रों में कैंप और 1920 मरीजों के लिए पोषाहार वितरण का निर्देश

=================== 

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में *जिला टी.बी. फोरम एवं कोमॉर्बिडिटी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष उप-विकास आयुक्त बोकारो, सिविल सर्जन डॉ. अभय भुषण प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. एन.पी. सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अभियान का किया शुभारंभ

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया और टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 100 दिन अभियान* की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत प्रचार रथ को उपायुक्त महोदय द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टी.बी. जागरूकता संदेश पहुंचाएगा।

उच्च जोखिम क्षेत्रों में टी.बी. कैंप

उपायुक्त महोदय ने जिले में टी.बी. कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि टी.बी. के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही, सभी पदाधिकारी और कंपनियों के सीएसआर को निर्देशित किया गया कि 1920 टी.बी. रोगियों को गोद लेकर पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जाए।

जागरूकता और परीक्षण पर जोर

उप-विकास आयुक्त बोकारो ने जिले में जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक टी.बी. संदिग्ध मरीजों की जांच करवाने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन डॉ. अभय भुषण प्रसाद ने कहा कि टी.बी., एचआइवी और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच कराते समय डेटा समय पर निक्षय पोर्टल पर दर्ज कराया जाए।

टी.बी. कार्यक्रम की जानकारी और धन्यवाद ज्ञापन

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने टी.बी. कार्यक्रम और जागरूकता अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अंत में, उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments