Translate

रामनवमी पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त भ्रमण, विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

रामनवमी पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त भ्रमण, विधि-व्यवस्था का लिया जायजा


..
=============================

ज्यादा से ज्यादा पूजा के साथ आस्था पर विशेष ध्यान दें- उपायुक्त, बोकारो....

=============================

पूरे शहर की निगरानी मुख्य कंट्रोल रूम से की जाएगी - उपायुक्त, बोकारो...

=============================

आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी- उपायुक्त, बोकारो...

=============================

संवेदनशील जगहों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी- एसपी, बोकारो...

=============================

निरीक्षण के दौरान जिला कंट्रोल रूम से सेक्टर -1 स्थित राम मंदिर से होते हुए भर्रा बस्ती होते हुए चास नगर निगम के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए आईटीआई मोड़ होते हुए सिवनडीह, ऋतुडीह होते हुए अन्य जगहों पर भ्रमण किया...

=============================

बुधवार को आगामी रामनवमी 2026 पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके तहत जिला कंट्रोल रूम से सेक्टर -1 स्थित राम मंदिर से होते हुए भर्रा बस्ती होते हुए चास नगर निगम के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए आईटीआई मोड़ होते हुए सिवनडीह, ऋतुडीह होते हुए अन्य जगहों पर भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहा कि मुख्य कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। 

मौके पर अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री अनिमेष कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री कमल किशोर, पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री आलोक रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

ज्यादा से ज्यादा पूजा के साथ आस्था पर विशेष ध्यान दें-

उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है तथा लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर ध्यान रखा जा रहा है और उनके हर गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। कोई भी व्यक्ति यदि अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर भगवान राम का पूजा करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पूजा के साथ आस्था पर विशेष ध्यान दें एवं अपने श्रद्धा पर विश्वास रखे। साथ ही उन्होंने कहा कि हर मामले में हमारे सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सभी तैयार हैं। जहां जहां दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है वे उसी जगह तैनात रहेंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी अपील की कि किसी प्रकार का अपवाह की सूचना मिलने पर तुरंत जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें ताकि ताकि जल्द से जल्द उस अपवाह को रोका जा सके एवं अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। 

आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी-

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने दंडाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान सभी स्थानों पर सतर्कता बनाए रखें तथा भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

संवेदनशील जगहों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी-

पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है पुलिस बलों एवं मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गई है। साथ ही जुलूस समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पुरी की जा चुकी है साथ ही पुलिस मित्र का भी गठन किया गया है जो अलग लिबास में रहेंगे तथा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों का भी सहयोग करेंगे।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें-

पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने मौके पर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान लगातार निगरानी रखें, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का प्रसार नहीं करने की भी अपील की-

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान सभी पूजा समितियों एवं अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से शोभायात्रा निकालने की अपील की। साथ ही, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का प्रसार नहीं करने की भी अपील की गई।

भ्रमण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा पूरे जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

अपील-

उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं एवं प्रशासन का सहयोग करें। 

Post a Comment

0 Comments