माननीय मंत्री ने जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित सखी महोत्सव की सराहना किया...
=============================
सरकारी प्रतिष्ठान में महिलाएं ग्रुप से ही खरीदारी की जाए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले- माननीय मंत्री....
=============================
सखी महोत्सव अगले साल भी जारी रखेंगे- माननीय मंत्री...
=============================
सखी महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है- माननीय विधायक बोकारो...
=============================
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने सेक्टर- 4 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित “ सखी महोत्सव 2026 ” सम्पन्न कार्यक्रम भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। साथ ही महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुफ्त उठाया। इस दौरान मंत्री जी द्धारा सामानों की खरीदारी भी किया गया।
मौके पर माननीय विधायक बोकारो श्वेता सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती बबीता देवी, महापौर चास नगर निगम श्री भोलू पासवान, उप महापौर चास नगर निगम श्रीमती पूजा कुमारी, उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, संलग्न पदाधिकारी वन प्रमंडल विभाग श्री शिंदे संदीप कारभारी, निदेशक डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती, वरीय लेखा पदाधिकारी श्री पंकज दुबे सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व भारी संख्या में बोकारो के दर्शक उपस्थित थे।
माननीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सखी महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत मंच प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, वस्त्र एवं सजावटी सामग्री के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके उत्पादों को प्रोत्साहन देने से न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
सखी महोत्सव अगले साल भी जारी रखेंगे -
माननीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने उपायुक्त श्री अजय नाथ झा को निर्देश देना चाहूंगा कि जो कार्यक्रम आपने शुरू किया है उसे अगले साल भी कार्यक्रम को आप बरकरार रखेंगे और उनके व्यापारिक दृष्टिकोण यह व्यापारिक रूप से जिस तरह से महिलाएं आगे बढ़ रही है अब यह एकदम नियम बनना चाहिए। उन्होंने जिला में सखी महिला द्वारा जो उत्पाद खाद्य पदार्थ है चाहे कोई भी सामग्री हो चाहे वह फल हो, मोमबत्ती हो, अगरबत्ती हो, धूप हो या पत्तल हो नितांत रूप से आवश्यक कर दीजिए कि सरकारी इकाई में जो भी सरकारी स्कूलों हो या सरकारी प्रतिष्ठान में हो महिलाएं ग्रुप से ही खरीदारी की जाएगा और उसकी सप्लाई भी वही किया जाएगा यह नितांत रूप से आवश्यक कर दे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में शामिल होकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें और “ वोकल फॉर लोकल ” अभियान को आगे बढ़ाएं।
सखी महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है-
कार्यक्रम में माननीय विधायक बोकारो श्रीमती श्वेता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सखी महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजन उन्हें अपने हुनर को पहचान दिलाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों के माध्यम से न केवल अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और महिलाओं द्वारा बनाए गए सामान की खरीदारी कर उन्हें प्रोत्साहित करें।
वहीं, कार्यक्रम अन्य अतिथियों ने भी
सखी महोत्सव की सराहना की तथा इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने को कहा। ताकि महिला दीदियों को स्वावलंबी बनाया जा सके।
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय कला और परंपरा की भी आकर्षक झलक देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।













0 Comments