Translate

चौकीदार प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

चौकीदार प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में चौकीदार प्रशिक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिले में नियुक्त चौकीदारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौकीदारों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने कार्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण स्तर पर प्रशासन एवं पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े बुनियादी पहलुओं, सूचना संकलन, आपदा के समय सहयोग तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह  जिला नजारत उपसमाहर्ता, गोड्डा श्री अविनाश पूर्णेन्दु संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments