Translate

इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न
समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल (ECL) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान ईसीएल के अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई। इस क्रम में तालाझारी मौजा, डुमरिया, पहाड़पुर मौजा तथा बसडीहा मौजा से संबंधित भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, विस्थापितों को नौकरी प्रदान करने तथा पुनर्वास स्थल पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास से जुड़े सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास स्थलों पर पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही उपायुक्त ने ईसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुआवजा भुगतान एवं नियोजन से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए।
मौके पर डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर श्री पवन बाघ,अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्री प्रेमलता मुर्मू , अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव ,अनुमंडल पदाधिकारी ,महागामा श्री आलोक वरण केसरी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री रितेश जयसवाल,श्री दिनेश शर्मा, महाप्रबंधक (संचालन), राजमहल क्षेत्र,सहित  ईसीएल के अन्य अधिकारीगण  मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments