Translate

उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में Infrastructure (Railway / NHAI) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक

 समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में Infrastructure (Railway / NHAI) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिले में संचालित एवं प्रस्तावित सड़क एवं रेल से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा चल रही परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण की स्थिति, निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क एवं रेल अवसंरचना से जुड़ी सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जिले के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिले।
उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
मौके पर डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर श्री पवन बाघ, अपर समाहर्ता, गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रितेश जयसवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments