Translate

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिला सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिला सम्मान

===================

विभिन्न विभागों/क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा

===================

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसी श्री अजय नाथ झा, एसपी श्री हरविंदर सिंह, डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों को उनके योगदान और मेहनत के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर हेल्थ विभाग से कंचन (जिला डेटा प्रबंधक) और सुनीता लाखड़ा (सीएचओ,चास), शिक्षा विभाग से ममता कुमारी और नमिता कुमारी (दोनों शिक्षक), एसएचजी/सामाजिक सुरक्षा से प्रमिला देवी और कल्पना देवी (दोनों एसएचजी सदस्य), सामाजिक सुरक्षा विभाग से ट्विंकल (अकाउंट क्लर्क), चंदा रानी (सीडीपीओ) और बालिका कुमारी (सेविका), कृषि विभाग से वर्षा रानी (क्लर्क), पशुपालन विभाग से चारु चंद्रा (ऑपरेटर), परिवहन विभाग से रितु कुमारी (ऑपरेटर), जिला खेल कार्यालय से आशा किरण बरला (अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी) और पुलिस विभाग से सुष्मा कुमारी तथा सुनील लिंडा (दोनों थाना प्रभारी, चास) आदि को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं के योगदान, मेहनत और समाज में उनके सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा। 

Post a Comment

0 Comments