डॉ नेहा द्वारा मध्य विद्यालय भोजूडीह में कैम्प का आयोजन कर दन्त स्वास्थ्य की जांच की गई। ...
==============================
बच्चों के दांतों के स्वास्थ्य की जांच कैम्प का आयोजन कर किया गया...
==============================
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अन्तर्गत चल रहें जन जागरूकता अभियान एवं ओरल स्क्रीनिंग हेतु आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में मध्य विद्यालय भोजूडीह चन्दनकियारी में एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के मुंह की स्वास्थ्य की जांच की गई।डॉ नेहा वर्मा डेन्टल सर्जन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दनकियारी बोकारो ने बताया कि मध्य विद्यालय भोजूडीह में कुल 157 बच्चों के मुंह के स्वास्थ्य एवं दांत की जांच की गई, जिसमें कुल 03 बच्चों में दो दांतों के बीच एक छोटा दांत को देखा गया, जिसके सही इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दनकियारी में बुलाया गया। साथ ही सभी बच्चों को ब्रश करनी की तकनीक एवं सावधानियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साथ डा0 राजू तिवारी चिकित्सा पदाधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बोकारो के तहत 4 डी0 पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डा0 नेहा वर्मा डेन्टल सर्जन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दनकियारी बोकारो, डा0 राजू तिवारी चिकित्सा पदाधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बोकारो, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।





0 Comments