ICT Championship e-Shikksha Mahotsav 2025 का सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित vvसमाहरणालय सभागार में राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची के आलोक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के 8 छात्र-छात्राओं को ICT Championship e-Shikksha Mahotsav 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया गया।
उक्त महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के प्रति रुचि विकसित करना, डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना तथा तकनीकी ज्ञान के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना रहा।
विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 से 27 सितम्बर 2025 तक किया गया था कार्यक्रम के उपरांत चयनित प्रतिभागियों के बीच प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता दिनांक 6 से 8 नवम्बर 2025 तक आयोजित की गई थी वहीं जिला स्तर पर प्रतियोगिता दिनांक 18 एवं 19 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थी।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ICT आधारित गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को निखारा गया बल्कि उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए भी तैयार किया गया।विभाग द्वारा इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। साथ ही सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की गई।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा श्रीमती मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा श्री दीपक कुमार , अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुप केरकेट्टा सहित शिक्षा विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।


0 Comments